फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Tue, 15 Jan 2019 10:23 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल
खाई में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चिकित्सक और छात्रा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि तीनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर वाहन और उनके चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से चिकित्सक की मौत
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल अड्डा निवासी संतोष (35) पुत्र रामदास कोतवाली देहात क्षेत्र के मानपुर के पास निजी क्लीनिक का संचालन करते थे। देर शाम वह बाइक पर सवार होकर क्लीनिक से घर लौट रहे थे। उसी समय मानपुर के पास ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे घायल हुए चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक बिजली के पोल को तोड़ता हुआ पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक सवार विनोद और मंसुखलाल निवासी जलालपुर जलेसर एवं हंसराज पुत्र वीरेन्द्र निवासी श्योराई मिरहची घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। जिसकी तीन संतान है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बरई निवासी राजू (28) पुत्र गंगाराम अपने भतीजे राहुल पुत्र राजेन्द्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर देर शाम गुलाबपुर से घर लौैट रहा था। उसी समय दरिगपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चाचा राजू की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच कर वाहन का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
एटा। कंप्यूटर कोचिंग से लौैट रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसे परिजन आगरा उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। उसी समय छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रूबी (19) पुत्री शिवराज निवासी बहगो कस्बा जैथरा में कंप्यूटर कोचिंग करती थी। दोपहर को वह पढ़ाई के बाद घर लौट रही थी। उसी समय ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया था।

ट्रक की टक्कर से युवक घायल
एटा। फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के कुंजपुर निवासी दिलीप पुत्र ईश्वरीप्रसाद अपनी पत्नी विमलादेवी के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आया था। उसी समय कोतवाली नगर क्षेत्र के हाथीगेट के सामने उसकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह और पत्नी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed