{"_id":"5c016ed9bdec2241703a55a9","slug":"141543597785-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रुपये से शहर में लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख रुपये से शहर में लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में लचर यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सदर विधायक ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कदम उठाया है। यातायात सुधार के लिए सदर विधायक ने दस लाख रुपये का अनुदान ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए पुलिस विभाग को दिया है। एसएसपी ने बताया कि अनुदान मिलने के बाद ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल के माध्यम से यातायात व्यवस्था चलाई जाएगी।
वाहनों की अधिकता और पुलिस स्टाफ का टोटा होने के चलते यातायात व्यवस्था समुचित तरीके से शहर में संचालित नहीं हो पा रही है। संसाधनों को जुटाकर पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए प्रयास कर रहा है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल का अभाव है। इसके चलते यातायात व्यवस्था काफी बाधित हो रहा है। इसे ठीक करने के लिए शहर के माया पैलेस चौराहा और हाथी गेट तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की ओर से ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए दस लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। अनुदान राशि मिलने के बाद सिग्नल लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही शहर में ट्रैफिक सिग्नल के माध्यम से यातायात का संचालन कराया जाएगा।
-----
शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की अच्छी पहल है। लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी।
सुनील सोलंकी
------
यातायात सिग्नल लगने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में नयापन आएगा। साथ ही यातायात पुलिस की परेशानी भी काफी हद तक समाप्त होगी।
कल्लू सैफी
-----
शहर में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए ट्रैफिक सिग्नल होना बहुत जरुरी है। ट्रैफिक सिग्नल लगने से आने जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए दस लाख रुपये का अनुदान पुलिस विभाग को दिया गया है।
विज्ञापन
विपिन वर्मा डेविड, विधायक
-----
लोगों के लिए यातायात सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के लिए कदम उठाया जा रहा है। इसके लगने से आम लोगों को राहत मिलने के साथ ही पुलिस को भी काफी मदद मिलेगी।
आशीष तिवारी, एसएसपी