फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 29 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर को कासगंज पहुंचे। उन्होंने मृत भाजपा कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि दी और कार्यकर्ता के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करके आत्मिक शांति की कामना की। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ता के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर 10 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता जगदीश की भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होने के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ऐसे में मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम मौर्य श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए गुरुवार को पहुंचे। 12 पत्थर मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे वहां बने पंडाल में गए, जहां उन्होंने मृतक भाजपा कार्यकर्ता को याद करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह बारह पत्थर मैदान से भाजपा कार्यकर्ता के घर हुल्का मोहल्ला पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता जगदीश के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मृतक के पिता साहब सिंह व अन्य परिजनों में मां, बहन, भाइयों से मुलाकात करके सभी को ढांढस बंधाया और कहा कि भाजपा सदैव उनके साथ खड़ी है। वह करीब 25 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर रहे। इस दौरान डीएम आरपी सिंह ने डिप्टी सीएम के हाथ से 10 लाख 30 हजार की सहायता का चेक प्रदान कराया। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, बजरंग दल संरक्षक कौशल साहू, गौरी शंकर शर्मा, ज्ञान तिवारी, महेंद्र राणा, बीडी राणा, प्रवेंद्र राणा, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, दिनकर राव चतुर्वेदी, विनोद बौबी, मिथलेश वर्मा, प्रियंका सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed