फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नहर में उतराता मिला युवक का शव

नहर में उतराता मिला युवक का शव

Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
नहर में उतराता मिला युवक का शव
इसी नहर में डूबे दाेनाें युवक - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। ढोलना क्षेत्र अंतर्गत हजारा नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। गांव भगवंतपुर के समीप शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भगंवतपुर के ग्रामीण शनिवार सुबह नहर किनारे होते खेतों की ओर जा रहे थे। तभी ग्रामीणों ने पानी में शव उताराता देखा। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। युवक का शव गली अवस्था में था। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। शव के सिर में आधे हिस्से बाल भी नहीं थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना था कि शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन

परिक्षेत्र के माध्यम से कई थाना क्षेत्रों में सूचना
कासगंज। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अलीगढ़ मंडल को जानकारी भेजी। परिक्षेत्र कार्यालय से पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी। इसमें अधिकांश थाना क्षेत्र नहर किनारे हैं। नियंत्रण कक्ष से कई जिलों को सूचना भी भेजी है।
विज्ञापन


- युवक का शव उतराता हुआ क्षेत्र की नहर में आया है। सूचना पर शव को नहर से निकलवाया गया है। युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की हत्या की गई है अथवा नहीं, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- गनेश चौहान, थाना प्रभारी, ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed