फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गोवर्धन में युवती की हत्या कर शव करब में रखकर फूंका

गोवर्धन में युवती की हत्या कर शव करब में रखकर फूंका

Fri, 23 Nov 2018 08:23 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन में युवती की हत्या कर शव करब में रखकर फूंका
डेमो - फोटो : डेमो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन में गुरुवार की रात एक युवती की हत्या करके शव मलसराय गांव के पास टीले पर करब में रखकर फूंक दिया गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव जलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची शव जल चुका था। शव के पास मिली कौंधनी से माना जा रहा है कि शव युवती का है। पुलिस भी यही मान रही है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब 12 बजेे मलसराय के पास टोंड गांव के जंगल से आग की लपटें उठते देख खेतों पर फसलों की सिंचाई कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखा तो टीले पर रखी करब में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


जब लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया तो शव जलता नजर आया। तत्काल गोवर्धन पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। केवल कंकाल ही बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि शव के पास पड़ी कौंधनी से माना जा रहा है कि शव किसी युवती का है। पुलिस भी शव को महिला का ही मान रही है। ग्रामीणों की अगर मानें तो रात को 12 बजे एक बोलेरो को देखा गया था। बोलेरो ने कई चक्कर इस इलाके में लगाए थे। बाद में बोलेरो किसी को नहीं दिखी। हो सकता है कि लाइट बंद करके जंगल में खड़ा कर लिया हो। फिलहाल शव किसका है यह जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed