{"_id":"5be860ddbdec2269b73173f3","slug":"141541955805-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों ने विवाहिता, पिता व भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालीजनों ने विवाहिता, पिता व भाई को पीटा
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमापुर के नगला खार में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता व उसके पिता एवं भाई की मारपीट कर दी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ममता पुत्री खचेर सिंह निवासी नगला पोपी की शादी चार साल पहले शिशुपाल सिंह पुत्र नाथूराम निवासी नगला खार के साथ हुई। ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। ससुरालीजन अतरिक्त दहेज की मांग कर उसका उत्पीडन करने लगे। विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने मायके दी,लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने मांग को पूरा करने में अस्मर्थता जाहिर कर दी। ससुरालीजनों ने शनिवार को महिला की मारपीट कर दी। महिला ने इस बात की जानकारी अपने मायके दी।
इस जानकारी के बाद उसके पिता व भाई नगला खार पहुंच गए। ममता की पिटाई करने पर जब उन्होंने नाराजगी जाहिर की तो गाली गलौज करते हुए पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने उन दोनो को भी जमकर मारापीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने पति सहित तीन अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की ससुरालीजनों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। जब जानकारी मिलने पर उसके पिता व भाई आए तो उनको भी पीटा गया। जिससे उनके सिर में चोट आ गई।