फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फुटकर विक्रेता के गोदाम से मिली सात हजार बोरे खाद

फुटकर विक्रेता के गोदाम से मिली सात हजार बोरे खाद

Tue, 30 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
फुटकर विक्रेता के गोदाम से मिली सात हजार बोरे खाद

विज्ञापन
एटा। फुटकर विक्रता के यहां थोक में खाद पकड़ा गया है। जिम्मेदारों ने गोदाम को सीज कर दिया है। गोदाम गंजडुंडवारा मार्ग पर है। इतना ही नहीं कृषि अधिकारी ने गोदाम से तीन सैंपल भी भरे है। जिसकी जांच के लिए लैब भेज जा रहे हैं।

मंगलवार शाम को जिलाधिकारी आईपी पांडेय को जानकारी मिली थी कि एटा-गंजडुंडवारा मार्ग स्थित संजीव ट्रेडर्स के गोदाम से खाद को ब्लैक किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह और एआर कॉपरेटिव दीपक कुमार की संयुक्त टीम को छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर मौक पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने पाया कि संजीव ट्रेडर्स गोदाम में सात हजार से अधिक खाद के बोरे हैं, जिनमें डीएपी और दोनों तरह का यूरिया शामिल है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अभी मामले की पड़ताल की जा रही है। क्योंकि संजीव ट्रेडर्स फर्म पर फुटकर का लाइसेंस है, जिसके तहत अधिक से अधिक यह दो हजार खाद के बोरे रख सकता है। मगर गोदाम में सात हजार के आसपास बोरे रखे हुए है। फुटकर की आड़ में संजीव गुप्ता थोक का काम कर रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है। कहीं खाद नकली तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर तीन सैंपल लिए गए है, जिनमें दो डीएपी और एक यूरिया का सैंपल शामिल है। वहीं एआर कॉपरेटिव दीपक कुमार ने बताया कि रात होने की वजह से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर सीज कर दिया गया है। क्योंकि खाद के बोरे इफको के हैं। इसलिए इफको के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में इफको के अधिकारी संदिग्ध माने जा रहे हैं। इसके बारे में डीएम को भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

-------------
मलावन पुलिस ने भी पकड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि गोदाम में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली भरे हुए तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली तथा ट्रक खाली पकड़ा है, जबकि मलावन पुलिस ने गोदाम से भरकर गए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया है। मलावन पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed