फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दंपती को गांजा तस्कर बताकर पुलिस ने वसूले दो लाख

दंपती को गांजा तस्कर बताकर पुलिस ने वसूले दो लाख

Mon, 29 Oct 2018 08:40 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
दंपती को गांजा तस्कर बताकर पुलिस ने वसूले दो लाख
डैमो
मथुरा। अलीगढ़ से बीमार बहन को देखने आ रहे दंपती और एक युवक को गांजा तस्कर बताकर पुलिस चौकी के लॉकअप में दो दिन तक बंद रखा और दो लाख वसूलने के बाद छोड़ा। अलीगढ़ से पहुंचे एक परिवार ने एसपी देहात से मिलकर यह आरोप लगाया है। एसपी देहात ने परिवार को भरोसा दिया कि मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला से की शिकायत में अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव खेड़िया खुर्द निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह 25 अक्तूबर को मथुरा रह रही बीमार बहन को देखने मित्र नवरतन की कार से पत्नी प्रियंका के साथ मथुरा आ रहे थे। बाजना व नौहझील पुलिस ने उनको खानपुर नाले के निकट रोक लिया और पकड़कर बाजना चौकी ले गए।
विज्ञापन


बाजना चौकी के लॉकअप में बंद कर दिया और गांजा तस्करी करने का आरोप लगाते हुए यातनाएं दीं। परिवार ने आरोप लगाया है कि बाजना पुलिस ने हसनपुर चौकी ले जाकर कई बार पिटाई की और रवि से भाई को फोन कर दो लाख रुपये मंगाए और पैसे वसूलने के बाद छोड़ दिया। एसपी देहात आदित्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कुछ लोग मिले थे। उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वह गंभीर हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed