{"_id":"5bc8c66cbdec22695873bd19","slug":"141539884652-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में आज होगी दशानन की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में आज होगी दशानन की पूजा
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दशहरा पर शुक्रवार को लंकेश भक्त मंडल द्वारा दशानन (रावण) की पूजा कर उसकी आरती उतारी जाएगी। मंडल के सदस्य जगह-जगह होने वाले पुतला दहन का विरोध करेंगे।
मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने बताया कि यमुनापार स्थित शिव मंदिर पर दोपहर 12 बजे दशानन के स्वरूप का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद तिलक कर उसकी आरती उतारी जाएगी। अंत में जगह-जगह होने वाले पुतला दहन कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा।
बताया कि रावण का पुतला दहन भगवान श्रीराम की मर्यादाओं के प्रतिकूल है। श्रीराम ने स्वयं रावण को विद्वान माना था। रावण से सेतुबंधु की स्थापना कराकर उन्होंने लंका पर विजय का आशीर्वाद लिया। श्रीराम ने जिन्हें स्वयं आचार्य माना ऐसे रावण का पुतला दहन कर निरादर करना उचित नहीं हैं। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
आज होगा शस्त्र पूजन
खत्री सभा द्वारा विजयदशमी पर्व पर छत्ता बाजार स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में प्रात: 11 बजे से शस्त्र पूजन किया जाएगा। सभा के महामंत्री राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान राम का पूजन एवं हवन भी होगा। उन्होंने सभी सजातीय बंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।