फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी: पलायन करने लगे ग्रामीण

बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी: पलायन करने लगे ग्रामीण

Fri, 31 Aug 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी: पलायन करने लगे ग्रामीण
कासगंज/पटियाली।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डेंजर फ्लड होने के अलर्ट पर प्रभावित गांवों में खलबली मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों की चेतावनी पर कई गांव के लोग पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर पहुुंचने लगे हैं। नाव के सहारे तमाम परिवारों ने अपने गांव छोड़ दिए हैं। अगले दो दिनों में बाढ़ से और हालात खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बिगड़ रहे हालात को सामान्य में होने में वक्त लगेगा।
पिछले कई दिनों से मीडियम फ्लड के हालात जिले में बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में हरिद्वार से गंगा में डिस्चार्ज करीब 65 हजार क्यूसेक तो बिजनौर से 32 हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज बढ़ा है। नरौरा से पहले ही मीडियम फ्लड लेविल का डिस्चार्ज चल रहा था। हरिद्वार और बिजनौर का शनिवार सायं से डिस्चार्ज नरौरा की ओर पहुंचना शुरू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में अगले 24 घंटों में जिले में डेंजर फ्लड के हालात हो सकते हैं। डेंजर फ्लड के हालात होने पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति और खराब होगी। प्रशासन के अलर्ट के बाद से बाढ़ प्रभावित गांव में खलबली मच गई है। हालांकि प्रशासन एक दिन पहले से ही ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की चेतावनी दी थी लेकिन ग्रामीणों ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा सर्वाधिक प्रभावित गांव में नाव डाली गईं। ऐसी स्थिति में तमाम ग्रामीण जिनकी झोपड़ियां और कच्चे मकान असुरक्षित थे उनमें रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गल्ला, घरेलू सामान आदि लेकर नाव के सहारे लोगों ने गांव से निकलकर नरदौली के शमशान स्थल में डेरा जमाया है। वहीं नगला जाटवान के तमाम परिवार तिरपाल की झोपड़ियां बनाकर रहने लगे हैं। पूरे दिन ग्रामीण बाढ़ से बचाव के इंतजाम में जुटे रहे। नगला हंसी और नगला जाटवान के अलावा बाढ़ से प्रभावित अन्य ग्रामीण परिवार सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं। वहीं तमाम परिवारों ने सड़क पर ही तिरपाल की झोपड़ी बनाकर डेरा जमाया है और पशुओं को भी सड़क किनारे बांध दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्चार्ज-
नरौरा- 186893 क्यूसेक
बिजनौर- 182288 क्यूसेक
हरिद्वार- 142516 क्यूसेक
कछला गेज- 163.60 मीटर के निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed