{"_id":"5b6c6fed4f1c1bb37b8b7296","slug":"141533833197-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर में कृषि अधिकारियों ने मारे छापे, चार दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर में कृषि अधिकारियों ने मारे छापे, चार दुकान निलंबित
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मंडी के बाद तीन दिनों से खड़े गेहूं लदे ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कृषि अधिकारियों ने गुरुवार को जलेसर कस्बा में खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। छापामार की कार्रवाई से कस्बा में फैली तो दुकानों के शटर गिरने लगे। छापामार कार्रवाई के दौरान चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और दर्जन भर से अधिक सैंपल भरे हैं।
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को अचानक कस्बा जलेसर जा पहुंचे। जहां पर सबसे पहले सुमित खाद भंडार पर छापा मारा गया। छापा और कार्रवाई की सूचना कस्बा के दुकानदारों में फैल गई तो दुकानदारों में धड़ाधड़ शटर गिराने शुरू कर दिए। इस दौरान टीम ने 10 खाद, बीज व दवाओं की दुकानों पर छापा मारकर सैंपल भरे। जिसमें आठ सैंपल बीज, पांच सैंपल खाद और पांच कीटनाशक दवाओं के सैंपल भरे गए, कार्रवाई के दौरान कस्बा के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कस्बा की चार दुकान ऐसे पाए गए जो टीम को देखकर दुकान बंद करके भाग गए। उनमें दीक्षा फर्टिलाइजर्स, आदर्श मां वैष्णों खाद भंडार, प्रकाश खाद-बीज भंडार और पुजारी बीज भंडार शामिल रहीं, जिनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
इन दुकानों पर मारे गए छापे
कस्बा जलेसर की जिन दुकानों पर छापे मारे गए उनमें 10 दुकानदार शामिल हैं। जिनमें सुमित खाद भंडार, जनता खाद भंडार, निशांत कृषि सेवा केंद्र, आदित्य कृषि सेवा केंद्र, कुशवाह कृषि सेवा केंद्र, प्रताप एंड ग्रुप, अटल बीज भंडार, बजरंग ट्रेडर्स, जैन बीज भंडार व कृषि भारती कृभको खाद भंडार शामिल रहे।