{"_id":"5b54bc814f1c1b47748b654e","slug":"141532279937-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, दूसरी ओर लोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, दूसरी ओर लोडिंग
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीजल की बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर भले ही पूरे देश में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल चल रही हो, लेकिन फिरोजाबाद में हड़ताल को लेकर ट्रांसपोर्टर में विभाजन दिखाई दे रहा हैं। कहीं चोरी छिपे तो कहीं दिन में माल की लोडिंग हो रही है।
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन के आह्वान पर पूरे देश भर में ट्रांसपोर्टरों द्वारा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन किया जा रहा है। फिरोजाबाद में पहले दिन से ही ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल का असर दिखने लगा था। यूनियन पदाधिकारियों ने जैन मंदिर से सुहाग नगर, नगला भाऊ, मीरा चौराहा, राजा का ताल, उसायनी, हजरपुर से लेकर टूंडला टोल टैक्स वाहन को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरे दिन पदाधिकारियों ने सूचना पर मिलने कई ट्रांसपोर्टर पर पहुंच कर माल की लोडिंग रुकवा दी। ट्रांसपोर्टरों से हड़ताल में सहयोग की अपील की। इसके बावजूद हड़ताल को लेकर ट्रांसपोर्टरों में दो फाड़ नजर आ रहे हैं।
ट्रांसपोर्टर की हड़ताल का असर जैन मंदिर से राजा का ताल तक देखने को मिल रहा है। हाइवे पर संचालित अधिकांश ट्रांसपोर्ट पर तीन दिन से ताले लटके हैं। जलेसर रोड, कोटला चुंगी, नगला बरी, शीतल खां, सरक्यूलर रोड पर आगा शाह की मस्जिद तक ट्रांसपोर्ट पर हड़ताल का असर कम दिख रहा है। ट्रांसपोर्टर माल की बुकिंग भी कर रहे हैं। कई ट्रांसपोर्टर दिन में गाड़ी लोड करा रहा है तो कई चोरी छिपे बंद फाटक में। इससे स्पष्ट है कि ट्रांसपोर्टर हड़ताल को लेकर एकराय नहीं हैं।