फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आम तोड़ते समय लगे करंट से मजदूर की मौत

आम तोड़ते समय लगे करंट से मजदूर की मौत

Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आम तोड़ते समय लगे करंट से मजदूर  की मौत
टूलिप स्कूल के पास झूलते विद्युत तार
एटा/मारहरा। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे एक मजदूर की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कपरेटा निवासी सोभाराम पुत्र वेदराम का गांव समीप ही आम का बाग है। आम तोड़ने के लिए अखिलेश (35) पुत्र मेहरबान निवासी अजानपुर थाना मारहरा मजदूरी पर गया था। सोभाराम और अखिलेश दोनों पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। उसी समय पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में दोनों आकर झुलस गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोग उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय अखिलेश ने दम तोड़ दिया। जबकि सोभाराम को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वही करंट लगने से हुई मजदूर की मौत की जानकारी लोगों ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर के लोग रोते हुए मौके पर पहुंच गए। जहां से परिजनों ने घटना से पिलुआ पुलिस को अवगत कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करंट लगने से लाइनमैन की मौत

एटा। तार ठीक करते समय आए करंट लगने से संविदा पर तैनात लाइनमैन की हालत गंभीर हो गई। जिसे साथ के लोग जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला ब्रजलाल निवासी देवेंद्र (35) पुत्र महावीर बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। शुक्रवार शाम को सेंथरी बिजली घर पर लाइन खराब होने की शिकायत आई थी। जिसे दूर करने के लिए लाइनमैन देवेंद्र अपने एक अन्य साथी के साथ मलावन क्षेत्र के पुरा समीप शट डाउन लेने के बाद लाइन ठीक कर रहा था। उसी समय अचानक लाइन में आए करंट से वह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। जिसे साथ में मौजूद लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी बिजली विभाग के लोगों ने उसके घरवालों को दी। सूचना मिलते ही घर के लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। परिजन बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशु मरे
अलीगंज। गांव हिरदेपुर में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से दो पशु मर गए। इससे पहले गांव में तीन पशुओं की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके जिम्मेदार जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।

गांव हिरदेपुर के डिप्टी सिंह की भैंस तथा उसका पडवा खेत में घास चर रहा था। तभी अचानक 33 हजार की लाइन का तार टूट कर गिया गया। इससे भैंस और उसका पडवा को करंट लगने से दोनों मर गए। घटना की सूचना मिलते ही पशुपालक के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने भैंस की कीमत 70 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed