फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हृदय और डायबिटीज के रोगी सोच समझकर खाएं तरबूज

हृदय और डायबिटीज के रोगी सोच समझकर खाएं तरबूज

Mon, 11 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
हृदय और डायबिटीज के रोगी सोच समझकर खाएं  तरबूज
मैनपुरी। वर्तमान में तरबूज को खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। इसके चलते जनपद में हृदय, अस्थमा, डायबिटीज और किडनी की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ चली है। डाक्टरों ने इन लोगों को तरबूज का सेवन सोच समझ कर करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्तमान में हृदय, अस्थमा और मधुमेह की बीमारियों से परेशान लोगों को तरबूज खाने से परहेज करने को कहा है। का अधिक सेवन माना जा रहा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज कई प्रकार की बीमारियों के लिए खतरा है। कुछ बीमारियों से पीड़ित लोग यदि तरबूज का सेवन करेंगे तो तरबूज के उनके लिए जहर से कम नहीं है।
विज्ञापन


डॉ. धर्मेंद्र कुमार हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है कि तरबूज में भारी मात्रा में पोटैशियम होता है। इससे हार्ट की समस्या और बढ़ जाती है। वहीं, डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान को विशेष ध्यान रखना चाहिए। तरबूज में भारी मात्रा में नेचुरल शुगर होता है। इसके खाने से ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। मरीजों को सीमित मात्रा में तरबूज खाना चाहिए। वहीं, डॉ. आरके सागर बताते हैं कि अस्थमा एक बहुत गंभीर बीमारी है। अस्थमा के मरीजों के लिए अधिक तरबूज खाना अच्छा नहीं है। अस्थमा में अमीनो एसिड होता है। यदि रोगी अधिक तरबूज का सेवन करेगा अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ सकता है। किडनी की समस्या भी लाइफ स्टाइल हो गई है। तरबूज में मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed