फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एटा में खरबूजे तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

एटा में खरबूजे तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 May 2018 11:11 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा में खरबूजे तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार
डेमो इमेज
एटा। खेत से खरबूज चोरी करने के आरोप में किशोर को पेड़ से बांधकर पीटने के आरोपी को मलावन पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव कुंवरपुर नगरिया निवासी शिवकुमार पुत्र रघुवीर ने गांव के पप्पू पुत्र श्रीपाल के खेत से खरबूजा तोड़ रहा था। तभी पप्पू ने उसे देख लिया और उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया था। इसके बाद आरोपी ने किशोर को पीटा था।

मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मलावन पुलिस ने मंगलवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि किशोर को पेड़ से बांधकर मारपीट करने के आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित किशोर ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उसे धमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed