{"_id":"5ad362e14f1c1b64098b4a9d","slug":"141523802849-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आईपीएल मैच में मुंबई और दिल्ली के मध्य खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगाने वाले चार सटोरिये कृष्णानगर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके कब्जे से 31 हजार की नकदी और सट्टे में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है।
कृष्णानगर पुलिस को खबर मिली कि प्रोफेसर कालोनी में एक मकान पर आईपीएल मैच पर सट्टा लग रहा है। पुलिस ने कालोनी के मकान पर छापा मारा तो चार सटोरिये हत्थे चढ़े।
पुलिस लाइन सभागार में सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह और एसआई अनुराग शर्मा ने हाईवे के विकास नगर निवासी दीपक, किशोर कुुंज निवासी उन्नत उपाध्याय, नौहझील निवासी विनोद कुमार और प्रोफेसर कालोनी निवासी रवि पाराशर को पकड़ा है। इनके कब्जे में 31 हजार रुपये, चार मोबाइल, एक एलईडी, एक लैपटॉप, एक पेन ड्राइव आदि सामान बरामद किया है। इन सभी पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मथुरा में है क्रिकेट सट्टे का बड़ा कारोबार
मथुरा। अभी तक आईपीएल मैचों में सट्टा खेलने वाले नौसिखिए ही पुलिस के हत्थे चढ़ सके हैं। जबकि मथुरा शहर में क्रिकेट का बहुत बड़ा कारोबार है। बेखौफ होकर क्रिकेट का सट्टा लगाने वाले क्रिकेट बुकी तक का कारोबार चला रहे हैं। यह क्रिकेट की बुकी पुलिस की मिलीभगत से चल रही हैं।
पुलिस ने अभी तक क्रिकेट के सट्टे में करोड़ों रुपये केे वारे-न्यारे करने वालों को पकड़ने में तेजी नहीं दिखाई है। मथुरा शहर का ऐसा कोई इलाका होगा, जहां यह कारोबार बड़े स्तर पर न हो रहा हो। सरस्वती कुंड, छत्ता बाजार, चौक बाजार, जनरल गंज, डेपिंयर नगर, महोली रोड, कृष्णानगर, बिड़ला मंदिर, औरंगाबाद, सदर बाजार में बेखौफ यह कारोबार चल रहा है।
इन लोगों पर सफेदपोशों का हाथ भी है। खास यह है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी को यहां आए हुए अधिक समय नहीं हुआ है, जबकि यहां जमे पुलिस अफसरों को काफी समय हो गया है। यह अफसर एसएसपी से सट्टेबाजों की हकीकत को छुपाए हुए हैं।