{"_id":"5accf3e24f1c1b553e8b4670","slug":"141523381218-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज। गांव भारापुर में एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह नजारा देख रहे आसपास के ग्रामीण टावर के पास जमा हो गए। पुलिस के आने पर युवक को नीचे उतारा गया। माफी मांगने के बाद पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।
ग्रामीणों के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी शिवकुमार शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर हंगामा करता रहता है। मंगलवार सुबह भी उसने शराब पी रखी थी। करीब 11 बजे वह नशे में गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख खेतों में काम कर रहे लोग सकते में आ गए।
कुछ ही देर में टावर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी शिवकुमार से नीचे उतरने की बात कह रहे थे लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं था। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई तो युवक नीचे उतर आया और माफी मांगने के साथ दोबारा से गलती न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।