फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राजपूत सभा का 10 अप्रैल को भारत बंद का एलान

राजपूत सभा का 10 अप्रैल को भारत बंद का एलान

Sun, 08 Apr 2018 08:05 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
राजपूत सभा का 10 अप्रैल को भारत बंद का एलान
बाजार बंद - फोटो : डैमो
मथुरा। जातिगत आरक्षण के विरोध में राजपूत सभा ने 10 अप्रैल को भारत बंद का एलान किया है। इसके लिए सभी सवर्ण जाति के संगठन, व्यापारियों से अपील की गई है कि वह 10 अप्रैल को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख इस आह्वान को सफल बनाएं।
विज्ञापन


ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत सभा ने जातिगत आरक्षण मुक्त भारत संकल्प हमारा नारा बुलंद किया है। इसके लिए भारत बंद, मथुरा बंद का एलान किया है। कहा गया कि जातिगत आरक्षण रूपी दानव को मारने की पहल जरूरी है। भारत बंद के अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने बताया 10 अप्रैल को बाजार बंद कराया जाएगा। इसके लिए प्रात: आठ बजे सभी सवर्ण जाति के संगठनों, व्यापारियों के संगठनों से अपील की गई है कि वो कृष्णा प्लाजा कृष्णानगर मांट वाली बगीची के पास सुबह आठ बजे एकत्रित हो। उपाध्यक्ष ठाकुर दिवाकर सिंह, ठाकुर अनूप सिंह, विजय सिंह, विजेेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, डॉ. नवल सिंह, नेत्रपाल प्रधान, रौतान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ब्रज मंडल क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में निर्णय लिया गया कि वह 10 अप्रैल को होलीगेट पर धरना प्रदर्शन कर आरक्षण को समाप्त करने की मांग करेंगे।


आरक्षण का पुरजोर विरोध करने वालों में अटल सिसौदिया, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, केजी सक्सेना, मनोज कुमार शर्मा, ब्रजभूषण गौतम, पवन गौतम, राकेश रावत, जवाहर सिंह, बाबूलाल शर्मा, अर्जुन पंडित, मनीष अग्रवाल, राधा मोहन अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, अनु शर्मा, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed