{"_id":"5aad46744f1c1ba9758b603b","slug":"141521305204-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नुमाइश मैदान के कृषि विभाग में प्रदर्शनी को लेकर होती तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौगात दी है। जिले में कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। इसकी आधारशिला पट्टिका का शिलान्यास पीएम मोदी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेले में किया।
सांसद राजवीर सिंह पहले ही कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाने के संबंध में एलान कर चुके हैं। कृषि विज्ञान केंद्र जिले में कासगंज-अलीगढ़ मुख्य मार्ग पर मोहनपुरा में बनाया जाएगा। इसके लिए 9.2 हेक्टेयर जमीन निर्माण के लिए दी जा चुकी है। इस कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के माध्यम से होगा। विश्वविद्यालय में खरीफ 2018 से कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा नवीनतम प्रजातियों का बीच उत्पादन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति ने केंद्र के प्रभारी, वैज्ञानिकों की तैनाती कर दी है।
डा. आरपी सिंह को इस केंद्र का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जबकि डा. सीके राय पशु पालन वैज्ञानिक, डा. नेत्रपाल कृषि प्रसार वैज्ञानिक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनु सेवक श्रेणी में शिव नरेश एवं अमित कुमार को तैनात किया गया है। केंद्र के द्वारा स्थानीय आधार पर कृषि का अध्ययन किया जाएगा कि यहां की भूमि और मौसम के अनुसार कौन सी फसलें अनुकूल होंगी। किन फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, किन फसलों से किसानों की आय दोगुनी होगी इन सभी के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण शीघ्र होगा। जिले के किसानों को इससे काफी लाभ मिलेगा। वैज्ञानिकों की तकनीक से कृषि उत्पादन बढ़ेगा। केंद्र के लिए प्रभारी अधिकारी और वैज्ञानिकों की नियुक्ति हो चुकी है- सुमित कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी कासगंज