फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   108 पर नहीं लगा फोन तो मरीज को जुगाड़ से ले गए अस्पताल

108 पर नहीं लगा फोन तो मरीज को जुगाड़ से ले गए अस्पताल

Thu, 15 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
108 पर नहीं लगा फोन तो मरीज को जुगाड़ से ले गए  अस्पताल
मैनपुरी। बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं लौट पा रही हैं। दो दिन पहले समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई थी। गुरुवार को भी एंबुलेंस 108 पर जब फोन नहीं लगा तो मरीज को परिजन जुगाड़ पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 45 वर्षीय शिवराम पुत्र अहिवरन सिंह को सांस की दिक्कत है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। गुरुवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई तो उनके भाई पप्पू ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल किया। उसके अनुसार एक बार नहीं चार बार नंबर लगाया गया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद वे गांव के रामू के पास गए।
विज्ञापन


रामू मोटर साइकिल में हथठेला लगाकर जुगाड़ वाहन चलाता है। परिजन इसी जुगाड़ वाहन पर लिटाकर शिवराम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आठ किलोमीटर के रास्ते को जुगाड़ वाहन से ही शिवराम और उसकी पत्नी तथा भाइयों ने तय किया। इस दौरान उन्हें किसी हादसे का डर भी सताता रहा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवराम को भर्ती करने के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed