{"_id":"5aa53aa94f1c1baf758b4d2b","slug":"141520777897-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख पशुओं को लगेंगे खुरपका, मुंहपका के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख पशुओं को लगेंगे खुरपका, मुंहपका के टीके
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पशुओं में खुरपका मुंहपका की बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जनपद के दस लाख पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। 15 मार्च से टीका लगाने के लिए हर ब्लाक से टीम दो महीने तक रोजाना घर-घर दस्तक देंगी।
विज्ञापन
गर्मियों और बरसात के दिनों में अक्सर पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग फैलता है। रोग की रोकथाम के लिए 15 मार्च से जनपद के सभी दस लाख पशुओं को खुरपका, मुंहपका के टीके लगाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके मलिक ने बताया कि खुरपका मुंहपका के टीके लगाने के लिए दस लाख वैक्सीन आ चुकी हैं। वैक्सीन को सभी 10 ब्लाकों में भेजा जा रहा है। टीकाकरण के लिए हर ब्लाक मेें 25-25 चिकित्सकों व पेरावेट की टीम बनाई गई है। 15 मार्च के टीम के लोग गांवों व कस्बों में पशुपालकों के घर जाकर टीके लगाएंगे।
विज्ञापन