फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कैंसर से जूझ रहे सफाई कर्मी ने जहर खाकर जान दी

कैंसर से जूझ रहे सफाई कर्मी ने जहर खाकर जान दी

Sun, 11 Mar 2018 07:58 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
कैंसर से जूझ रहे सफाई कर्मी ने जहर खाकर जान दी
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे सफाई कर्मचारी ने अग्रवाल अतिथि भवन के कमरे में जहर खाकर जान दे दी। अलीगढ़ के गांव शाहगढ़ निवासी सफाई कर्मचारी राजीव भवन में तैनात था। वह आठ मार्च से इसी गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। रविवार को जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। कमरे में एक डायरी में लिखा सुइसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या की वजह ब्लड कैंसर बताया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव शाहगढ़ निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र भूपाल सिंह साल 2007 से मथुरा राजीव भवन में सफाई कर्मचारी था। आठ मार्च से सफाई कर्मचारी भरतपुर गेट स्थित अग्रवाल अतिथि भवन के कमरा नंबर एक में रह रहा था। रविवार की सुबह दरवाजा न खुलने पर अतिथि भवन के कर्मचारियों ने दरवाजा खट्खटाया, पर जवाब नहीं मिला। शक होने पर कोतवाली पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पलंग पर सफाई कर्मचारी का शव पड़ा था। पास ही एक डायरी पड़ी थी, जिसमें सुइसाइड नोट लिखा था और सल्फास की एक शीशी भी बरामद हुई। पुलिस और फारेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी ने सल्फास खाकर सुइसाइड किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
मां को दे दें धनराशि, बेटियों को दें प्लाट केे रुपये मथुरा। सफाईकर्मी के शव के पास से मिली डायरी में आठ पेज पर बीमारी के कारण सुइसाइड करने का तो जिक्र है। इसके अलावा उनके बैंक खातों की पूरी रकम अपने मां को देने की इच्छा जताई है, वहीं, प्लाट बेचकर मिलने वाली रकम को भाई और बहन की बेटियों के विवाह में बराबर बांटने के लिए लिखा गया है। सुइसाइड के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना है। एक पेज पर अमीना नाम की महिला को संबोधित करते हुए विवाह कर अपनी जिंदगी बिताने का आग्रह भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed