{"_id":"5a97e26d4f1c1b462c8bad30","slug":"141519903341-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक परीक्षा की तर्ज पर होगी बेसिक की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक परीक्षा की तर्ज पर होगी बेसिक की परीक्षाएं
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक परीक्षाएं जहां समापन की ओर हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। 17 मार्च से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रशभनपत्र आदि का निर्माण गोपनीय तरीके से शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर प्रशभनपत्र पहुंचेंगे और वहां से संकुल केंद्र पर प्रशभनपत्र भेजे जाएंगे। इस बार वार्षिक परीक्षाओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया गया है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं को कराने के लिए अपना पत्र जारी कर दिया है। जनपद स्तर पर 15 मार्च से परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। डायट प्राचार्य और बीएसए की देख रेख में गोपनीय स्थान पर प्रशभनपत्रों को तैयार कराया जा रहा है। परीक्षा से तीन दिन पहले प्रशभनपत्र सभी बीआरसी केंद्रों पर भेज दिए जाएंगे। बीआरसी केंद्र से एक दिन पहले प्रशभनपत्रों को संकुल केंद्रों पर भेजा जाएगा। संकुल केंद्र से प्रतिदिन परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रशभनपत्र संबंधित विद्यालयों में भेजे जाएंगे।