फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सेंसेक्स लुढ़का, नवेशकों को झटका

सेंसेक्स लुढ़का, नवेशकों को झटका

Wed, 07 Feb 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स लुढ़का,  नवेशकों को झटका
sensex

विज्ञापन
एटा। शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट से निवेशकों के माथे पर बल पड़ गए हैं। आलम यह है कि सेंसेक्स में आई गिरावट से जिले के कई निवेशकों को लाखों रुपये डूब गए हैं। लगातार हो रही गिरावट के मद्देनजर म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में निवेशक वित्तीय सलाहकारों के पास पहुंच रहे हैं।

बदलते दौर में जिले के लोग भी शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। विगत छह दिन में शेयर बाजार में आई गिरावट से कई निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। एक-एक निवेशक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आलम यह है कि जिले में निवेशक डूबने के कगार पर हैं। वहीं लगातार आ रही गिरावट से निवेशकों की हालत खराब है।
विज्ञापन


इसके लिए निवेशक वित्तीय सलाहकारों के पास पहुंचकर सलाह मांग रहे हैं। वित्तीय सलाहकारों की मानें तो जिले के निवेशकों को अब तक पांच करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है लेकिन छोटे निवेशकों के लिए सेंसेक्स में गिरावट निवेश के लिए बेहतर बताई जा रही है। वित्तमंत्री अरुण जेटली के बजट पेश करने के बाद से आई गिरावट में अब तक कई निवेशक परेशान हैं। ऐसे में वित्तीय सलाकार निवेशकों को धैर्य बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बजट में टैक्स के बोझ से गिरावट
आम बजट में टैक्स स्लैब में राहत न मिलने और कर बढ़ने से शेयर बाजार मेें गिरावट आई है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों में लगातार कटौती से भी शेयर बाजार लगातार धड़ाम हो रहा है।
----------
36 से 34 हजार पर आया सेेंसेंक्स
31 जनवरी से सात फरवरी तक बाजार में दो हजार अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। 31 जनवरी तक 36 हजार पार करने वाला सेंसेक्स अब गिरकर 34 हजार पर आ गया है। इससे निवेशक परेशान हैं।

-----------
कुछ यूं गिरा सेंसेक्स
31 जनवरी- 36168
एक फरवरी- 35913
दो फरवरी- 35018
पांच फरवरी- 34802
छह फरवरी- 34269
सात फरवरी- 34082
-----------
लगातार आ रही गिरावट निवेशकों की परेशानी बढ़ना लाजिमी है। लेकिन धैर्य रखने की जरूरत है। छोटे निवेशकों के लिए निवेश करने का यह अच्छा मौका है। भविष्य में सेंसेक्स में अच्छा उछाल संभव है।
विशाल अग्रवाल, वित्तीय सलाहाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed