{"_id":"5a5ce3804f1c1b61268b48ff","slug":"141516036992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व और संस्कृति की रक्षा को एकजुट हो हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व और संस्कृति की रक्षा को एकजुट हो हिंदू
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग एवं प्रांतीय बैठक द्रोपदी देवी जाजू विद्यालय में आयोजित की गई। अभ्यास वर्ग के तीन सत्र आयोजित किए गए। इसमें अनुशासन व अभ्यास वर्ग का महत्व बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, जय गणेश देवा, मां तुझे सलाम आदि गीत पर नृत्य व अन्य सांस्कृतिक के साथ अभ्यास वर्ग शुरु हुआ।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री हिजाम अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत, विशिष्ट अतिथि युवा वाहिनी प्रदेश मंत्री संजू बजाज, प्रदेश महामंत्री अविनाश राणा, प्रदेश महामंत्री युवा कुलदीप वाष्र्णेय आदि ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता सेवा भारती प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रो. जेसी गुप्ता ने की। संचालन डा. भारती वार्ष्णेय ने किया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश ने हिंदुत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने अभ्यास वर्ग का महत्व मंच के सदस्यों को बताया। तृतीय एवं समापन सत्र में जिला महामंत्री डा. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि संगठन के प्रचार प्रसार के लिए गांवों में पहुंचकर लोगों के बीच पहुंचकर संगठन की जानकारी दी जा रही हैं।