फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नौकर, चौकीदार और किराएदार से पूछताछ

नौकर, चौकीदार और किराएदार से पूछताछ

Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नौकर, चौकीदार और किराएदार से पूछताछ
Murder
मैनपुरी। उद्योगपति के पुत्र की हत्या मामले में पुलिस संदिग्धों और घर से जुड़े नौकर, चौकीदार तथा किराएदार आदि से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने अब तक की तफ्तीश में जहां लूट की वारदात को खारिज कर दिया है। वहीं अभी तक खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


उद्योगपति रामेश्वर दयाल तापड़िया के पुत्र मुरली मनोहर तापड़िया की हत्या और वृद्ध पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर खुलासे की कोशिश में जुटी हुई है। हर छोटे बड़ी जानकारी पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस नौकर और किराएदार से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन घटना के खुलासे के नाम पर अभी कुछ भी हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन


हत्याकांड के बाद लूट किए जाने की बात पुलिस की तफ्तीश में भी गलत साबित हो चुकी है। ऐसे में हत्या की वजह व हत्यारे और उसके मंसूबे के बारे में जानना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। पुलिस अपनी जांच में कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती। रविवार को एक बार फिर नौकर और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। वहीं कई संदिग्धों व आसपास के लोगों से बातचीत कर पुलिस ने जानकारी जुटाई, हालांकि अभी तक खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गुरुवार मिल में आते थे कार सवार
मैनपुरी। अवध नगर में उद्योगपति पुत्र हत्याकांड में पुलिस को एक कार सवारों के बारे में भी जानकारी मिली है। अब तक की पूछताछ में पता चला कि एक कार में कुछ लोग प्रत्येक गुरुवार को मिल में आया करते थे। कुछ समय वहां रुकने के बाद चले जाते थे। वह कौन लोग थे? और किस लिए आया करते थे? इसके बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में पुलिस जुटी है। पुलिस मान रही है कि अगर कार में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिल जाए तो हो सकता है कि खुलासा में कुछ मदद मिल सके।
----------
सैफई में भर्ती वृद्धा की हालत बिगड़ी
सैफई में उद्योगपति की पत्नी बसंती देवी का उपचार चल रहा है। हालत में कुछ सुधार होने के बाद एक बार फिर से बिगड़ी है। पुलिस के जांच के साथ ही वृद्धा का जीवित रहते हुए आरोपियों की पहचान व बयान देना हत्याकांड के खुलासे में अहम कड़ी है। पुलिस पल पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मृतक के रिश्तेदारों से भी की गई बातचीत
मैनपुरी। शनिवार को मृतक मुरली मनोहर तापड़िया का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस ने रिश्तेदारों से भी बातचीत कर जानकारी ली। उनसे मृतक व उसकी मां से किसी से दुश्मनी या कोई अहम जानकारी हासिल करने के प्रयास किए। हालांकि पुलिस ने क्या बातचीत की इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।


कोट
घटना के खुलासे के पुलिस की चार टीमें प्रयास में जुटी हुईं हैं। कुछ क्लू मिले हैं उन पर काम किया जा रहा है। पुलिस हत्याकांड का खुलासा किए जाने को लेकर प्रयासरत है।
राकेश पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed