{"_id":"5a54ff4d4f1c1b0e788b7860","slug":"141515519821-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन के 15 दिन बाद भी नहीं तय हुआ परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन के 15 दिन बाद भी नहीं तय हुआ परीक्षक
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
board exam
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले जनपद के 100 से अधिक कालेजों के लिए 15 दिन बाद भी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए किसी भी परीक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे कालेज संचालक के साथ ही परीक्षार्थी भी परेशान हैं।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए पूर्व में 25 दिसंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन इस समय में जनपद के 100 से अधिक कालेजों के लिए बोर्ड द्वारा स्वीकृत परीक्षक नहीं पहुंचे। इसके बाद कालेज संचालकों ने डीआईओएस कार्यालय में परीक्षक की नियुक्ति के लिए आवेदन किए थे। आवेदन करने के 15 दिन बाद भी इन कालेजों के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए बोर्ड से परीक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। जिससे कालेज संचालक व छात्र-छात्राएं चिंतित है।
छह फरवरी से परीक्षाएं होनी हैं। जिसमें अब एक महीने से भी कम समय शेष रहे गया है। छात्र राजकिशोर बताता है कि उसके कालेज में फिजिक्स की परीक्षा के लिए परीक्षक नहीं आया है। वह प्रयोगात्मक परीक्षा की टेंशन में लिखित परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
जीएस राजपूत, डीआईओएस का कहना है कि जिन कालेजों ने परीक्षक न पहुंचने की जानकारी उनके कार्यालय को दी थी। उसकी जानकारी बोर्ड को दे दी गई है। बोर्ड से कुछ कालेजों के लिए परीक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है। शीघ्र ही इसकी जानकारी कालेजों को दी जाएगी।