फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी

खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी

Wed, 03 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी
माइनर की खंदी कटने से फसल जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
किशनी। खड़सरिया गांव के पास मंगलवार को रजबहा की पटरी अचानक कट गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि ग्रामीणों के खंदी रोकने तक सैकड़ों बीघा फसल जलमगभन हो गई। ग्रामीणों ने खेतों में हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे की सीमा से गुजरने वाला रजबाह कन्नौज की सीमा तक जाता है। लोगों के अनुसार काफी समय से रजबहा की सफाई नहीं की गई है। इस कारण इसमें पानी भी नहीं आता था। जब खेतों में पानी की जरूरत थी। तब भी खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा गया लेकिन मंगलवार को अचानक रजबहा में पानी आ जाने के कारण खंदी कट गई। इससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन


खड़सरिया निवासी श्रीकृष्ण का कहना है कि काफी समय से रजबहा की सफाई नहीं की गई है। नहीं अधिकारियों के द्वारा देखरेख की जाती है। रजबहा जगह-जगह पर टूट गया है। रामप्रसाद पाल, राकेश कुमार, शिव सिंह, हरी सिंह, संजीव चौहान, सुरेश चौहान, दयाराम, ईश्वर दयाल आदि ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed