{"_id":"5a4cdb294f1c1b346f8b4c1d","slug":"141514986281-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 घंटे बाद भी नहीं लगा तीनों बंदियों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 घंटे बाद भी नहीं लगा तीनों बंदियों का सुराग
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जेल से फरार हुए शातिर तीनों बंदियों को पकड़ना दूर उनका सुराग लगाने में भी पुलिस की चार टीमों के हाथ अभी तक खाली हैं। 78 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस केवल हवा में तीर जरूर चला रही है। अब पुलिस को केवल बंदियों के परिवार का ही सहारा मात्र है। जिनकी बदौलत इन फरार तीन बंदियों को दबोचने में सफलता मिल सकेगी।
बता दें कि 31 दिसंबर की रात्रि जिला कारागार से दीवार फांदकर राहुल पुत्र तहसीलदार, संजय पुत्र रमेश सिकरवार, कलुआ पुत्र नवाब खान फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस की चार टीमें इन तीनों बंदियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं, पर पुलिस को केवल नाकामी ही हाथ लगी है।
तीन दिन से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस इन तीनों बंदियों को सुराग तक नहीं लगा सकी है। सूत्रों की मानें तीनों बंदियों के पास मोबाइल न होने के कारण पुलिस को दिक्कतें आ रही हैं। अब पुलिस को केवल फरार बंदियों के परिजनों और रिश्तेदारों के सहारा रह गया है। स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि जल्द ही तीनों बंदियों की दबोचा जाएगा।