फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   26 राउंड में होगी मेयर पद की मतगणना

26 राउंड में होगी मेयर पद की मतगणना

Thu, 30 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
26 राउंड में होगी मेयर पद की मतगणना
counting - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। मेयर पद की गणना के लिए मंडी समिति के प्रांगण में कुल 17 गणना टेबिलों को लगाया गया है। गणना के लिए एक बार में 17 बूथों की ईवीएम को खोला जाएगा। इसके कारण फिरोजाबाद नगर निगम में 439 बूथ होने के कारण यह गणना 26 राउंड में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन


पार्षद पद के आरओ एवं एआरओ के बैठने तक की कोई व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से नहीं की गई थी। हालात यह रहे कि कुछ अधिकारी तो कलक्ट्रेट के सभागार में बैठकर पास बनाते दिखाई दिए। लेकिन अफसरों की संख्या अधिक होने के कारण अधिकारी चाय कीदुकान पर बैठकर तो कोई जिला निर्वाचन कार्यालय की खाली कुर्सी मिली तो वहीं बैठकर मतगणना एजेंट के पास बनाने को विवश हुए।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मतगणना एजेंट कहां से बनाए जाएंगे इसकी सूचना तक पहले से प्रत्याशियों को नहीं दी गई थी। इसके कारण कई प्रत्याशी तो आरओ को ही खोजते दिखाई दिए। इस तरह का आलम जिला मुख्यालय पर देखने को मिला।अधिकारी पूरे दिन इसी तरह से भटकने को विवश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने कहा कि लोहिया एवं पीएम आवास योजना में घपला करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि नारखी ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव प्रणवीर प्रताप सिंह व सौरभ कुमार तथा टूंडला में तैनात रामशंकर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कई मामलों की अभी जांच की जा रही है। शीघ्र इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed