{"_id":"5a203fa34f1c1b0d698bf2bb","slug":"141512062883-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैयरमैन के बेटे सहित 70 पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैयरमैन के बेटे सहित 70 पर मामला दर्ज
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा। फर्जी मतदान कराने के आरोप में थाने पर बैठाए गए युवक को छुड़ाने के लिए पथराव-फायरिंग और पुलिस से धक्का मुक्की करने वाले चेयरमैन के बेटे सहित पांच नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को निकाय चुनाव के मतदान के दौरान निधौलीकलां पुलिस ने फर्जी वोट डलवाने की शिकायत पर निधौलीकलां चेयरमैन दिनेश गुप्ता के बेटे प्रशांत गुप्ता को थाने पर बैठा लिया था। जिसे छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग थाने पर जा पहुंचे थे। जहां पुलिस के साथ गाली गलौज कर पथराव और फायर कर दिया था। इतना ही नहीं चुनाव में लगी फ्लाइंग स्कॉट कार में भी तोड़फोड़ की थी।
साथ ही थाने में बैठाए चेयरमैन के बेटे प्रशांत गुप्ता को जबरन छुड़ाकर ले गए थे। इसकी रिपोर्ट थाना प्रभारी निधौलीकलां ने चेयरमैन के बेटे निशांत सहित पांच नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जबकि वाहन में तोड़फोड़ करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात लोगों को वीडियो और अन्य जरिए से ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
कमरे में बंद कर चेयरमैन के बेटे ने पीटा
एटा। थाना निधौलीकलां के इन्द्रानगर निवासी पवन ने चेयरमैन निधौलीकलां के बेटे प्रशांत गुप्ता के खिलाफ घर बुलाकर कमरे में बंद करके मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पीड़ित ने चेयरमैन के बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।