{"_id":"5a00a1704f1c1b65548bb66d","slug":"141509990768-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मेले में चमकेंगे सुहागनगरी के कांच उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय मेले में चमकेंगे सुहागनगरी के कांच उत्पाद
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सुहागनगरी के कांच उत्पाद अपनी चमक बिखरेंगे। शहर के प्रमुख उद्यमी वहां स्टॉल लगाकर अपने कांच उत्पादों का प्रचार प्रसार के साथ आर्डर बुक करेंगे।
उत्तर प्रदेश व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्टार्ट अप इंडिया : स्टैंड अप इंडिया की थीम पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। मेले में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन द्वारा उप्र मंडल के लिए 2083.50 वर्ग मीटर का स्थान आवंटित किया गया है।
इस वर्ष मेले के लिए मात्र 500 वर्गमीटर का स्थान आवंटित किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुमार ने समस्त उपायुक्त उद्योग को पत्र भेजकर उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, औद्योगिक संगठनों को व्यापार मेले में सहभागिता करने के लिए कहा है। स्टॉल की दरें 62 हजार और 96 हजार रुपये निर्धारित की गई हैं। उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने कहा है कि जनपद की इच्छुक औद्योगिक इकाइयां, उद्यमी, हस्तशिल्पी ट्रेड फेयर के संबंध में जिला उद्योग से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।