{"_id":"59fdfaa44f1c1bd1408b4962","slug":"141509816996-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास में घटिया ईंटों के प्रयोग पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास में घटिया ईंटों के प्रयोग पर भड़के डीएम
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
जांच करते डीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलाधिकारी ने शनिवार को कुरावली क्षेत्र के निर्माणाधीन राजकीय कालेज और सड़क की जांच की। कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से समय सीमा के भीतर मानक मुताबिक काम पूरा कराने का निर्देश दिया। लापरवाही पर राजकीय महाविद्यालय कुरावली की प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी प्रदीप कमार ने कुरावली से जुन्हैसा तक सड़क की विशेष मरम्मत के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता से कहा सड़क का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराएं। अधिशासी अभियंता ने बताया सड़क आठ साल पहले बनी थी, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
वहीं निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय कुरावली का भवन धनराशि अवमुक्त न होने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। न ही भवन संबंधित संस्था को हैंडओवर हुआ है। धनराशि के अभाव में विद्यालय परिसर में बालिकाओं हेतु निर्माणाधीन छात्रावास का काम भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं छात्रावास के निर्माण में प्रयुक्त ईटों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की दीवार, गेट पर नोटिस चस्पा करने पर नाराजगी जताते हुए प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही मुख्य द्वार पर नोटिस बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।