{"_id":"59fb56fc4f1c1b97678b8cfb","slug":"141509644028-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचित किसानों को मिले ऋण मोचन योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचित किसानों को मिले ऋण मोचन योजना का लाभ
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ऋण मोचन से वंचित किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन ने कर्जमाफी से वंचित रहे किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ दिए जाने की मांग की हैं। इस संबंध में भाकियू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि करीब एक लाख किसान अभी भी कर्ज माफी के लाभ से वंचित हैं। इन लघु सीमांत किसानों का नाम ऋण माफी की सूची में शामिल नहीं था।
उन्होंने कहा कि केसीसी खाते से बिना उनकी सहमति के तिमाही के अंत में रकम डेबिट कर उनके बचत खाते में अंतरित किया गया और दो दिन में ऋण खाते में वापस कर दिया गया। इस लेनदेन में जमा राशि को वसूली समझकर किसानों को ऋण मोचन योजना से वंचित किया गया है।
कई किसानों के खातों का नवीनीकरण किया गया जिससे उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल सके, लेकिन यह खाता धारक किसान ऋण माफी योजना में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने जिलाधिकारी से मामलों की जांच कराकर किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने की मांग की।