फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोवर्धन महराज तुम्हारे माथे मुकेट बिराज रहो

गोवर्धन महराज तुम्हारे माथे मुकेट बिराज रहो

Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन महराज तुम्हारे माथे मुकेट  बिराज रहो
फीरोजाबाद। दिवाली पर्व के चौथे दिन शुक्रवार को घरों व मंदिरों में गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। सुबह स्याऊ माता का पूजन किया। शहर के श्री द्वारिकाधीश, श्री बांकेबिहारी सहित विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन महाराज का पूजन, महाआरती के बाद छप्पन भोग, अन्नकूट प्रसाद का वितरण हुआ। श्री गोवर्धन महाराज के दर्शनों को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


सुबह जल्दी उठकर महिलाओं ने घर के बाहर स्याऊ माता का विधिविधान के साथ पूजन किया। पूड़ी, खील बतासे से भोग लगाया। इसके बाद घरों में गोवर्धन बनाने की तैयारी शुरू कर दी। महिलाओं ने घर के आंगन में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाने के साथ अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भोग लगाकर उसे वितरण किया। श्री बांकेबिहारी मंदिर में गोवर्धन की आकर्षक झांकी सजाई गई।
विज्ञापन


गोवर्धन महाराज के दर्शनों को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम साढ़े छह बजे के बाद छप्पन भोग, अन्नकूट व पूड़ी प्रसाद का वितरण हुआ। गोवर्धन महाराज के पूजन के समय पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मंदिर के महंत पंड़ित मुन्नालाल शास्त्री, अध्यक्ष छक्कूलाल पहलवान, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भगवान सिंह, रामप्रकाश शर्मा, राजबहादुर उपाध्याय, रामखिलाड़ी, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री द्वारिकाधीश मंदिर में गोवर्धन महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। गोवर्धन महाराज के दर्शनों को देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सदर बाजार स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भी गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर के महंत विजय कुमार उपाध्याय ने गोवर्धन महाराज को भोग लगाने के साथ महाआरती की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

मोहल्ला दुली स्थित श्री राधामोहन मंदिर में गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर में सुबह महिलाओं व श्रद्धालुओं ने खील, बतासे व दूध से पूजन किया। गोवर्धन महाराज का मंदिर में भव्य फूल बंगला व आकर्षक विद्युत सजावट की गई। महिलाओं ने गोवर्धन महाराज के मंगल गीत गाए। मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद बना। महाआरती व भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को वितरण हुआ। मौके पर पीके जिंदल, बालकिशन अग्रवाल, महंत श्याम भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, प्रदीप दीक्षित कल्लू, राधेलाल तिलकधारी, मोहन पचौरी, राजीव चतुर्वेदी, विशभनू शर्मा मौजूद थे।


दिवाली के दूसरे दिन घरों व शहर के प्रमुख मंदिरों में गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। गोवर्धन महाराज की पूजा को देखते हुए अन्नकूट के दाम भी आसमान पर पहुंच गए। आम दिनों की अपेक्षा हरी सब्जियों के दाम बढ़े वहीं अन्नकूट भी महंगा बिका। शहर की प्रमुख बजरिया स्थित सब्जी मंडी, कोटला रोड, जलेसर रोड, सुहाग नगर सहित अन्य स्थानों पर सुबह ही अन्नकूट की काफी बिक्री हुई। दुकानदारों ने मौके का फायदा उठाते हुए मनमाने पैसे वसूले। घंटाघर स्थित मंडी में अन्नकूट 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। कोटला रोड, सुहाग नगर मंडी में भी 60 से 100 तक अन्नकूट की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed