{"_id":"59cfa8634f1c1ba1538b4f7c","slug":"141506781283-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत
Sat, 30 Sep 2017 08:00 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo
Link Copied
गोवर्धन/टाउनशिप (मथुरा)। गोवर्धन के सौंख रोड पर शनिवार को डिवाइडर से बाइक टकरा जाने से युवक की मौत हो गई। फिरोजाबाद का रहने वाला युवक गोवर्धन में पराठे की ठेल लगाता था। उधर, दो दिन पहले टाउनशिप में पार्सल गाड़ी से टकराकर घायल हुए बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। फिरोजाबाद के पानी गांव निवासी विवेक (21) पुत्र पप्पू गोवर्धन में ठेल लगाकर पराठे बेचता था। शनिवार की सुबह वह बाइक से सौंख रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोवर्धन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। उधर, गुरुवार की रात टाउनशिप के समीप पार्सल गाड़ी से टकराकर बाइक सवार मजदूर गोकुल बिहार निवासी हरी सिंह (27) पुत्र शिवराम घायल हो गया था। पुलिस की मदद से परिजनों ने उसे आगरा में भर्ती कराया। जहां मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।