{"_id":"59c68c044f1c1b21688b62b8","slug":"141506184196-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोल्ड स्टोरेज से लिया आय-व्यय का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोल्ड स्टोरेज से लिया आय-व्यय का हिसाब
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा/खंदौली। आलू किसानों की समस्या को देखते हुए कोल्ड स्टोरेजों के भाड़ा निर्धारण के लिए गठित समिति के सदस्यों ने शनिवार को चार कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। आय-व्यय का हिसाब-किताब लिया।
कीमत गिरने से आलू किसान काफी परेशान हैं। कोल्ड स्टोर स्वामी प्रति वर्ष भाड़ा बढ़ाकर मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं। शनिवार को आलू भाड़ा दर निर्यात समिति टीम के अध्यक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुुमार, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, सदस्य किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, मुख्तार सिंह, अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने गोयल आइस एंड कोल्ड स्टोर, राधारमण कोल्ड स्टोरेज, रामदास कोल्ड स्टोरेज और बीबी कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों से आयव्यय की जानकारी ली। खर्चे की रसीद एकत्रित कीं। चारों का आय-व्यय अलग-अलग था। टीम को दस कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण करना है। शेष का भी जल्द निरीक्षण होगा। समिति जल्द ही कोल्ड स्टोरेज के आय-व्यय की भिन्नता का परीक्षण करेगी। इसके बाद औसत शुल्क निर्धारित किया जाएगा।