{"_id":"59972e704f1c1bab778b4771","slug":"141503080048-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने गुरुवार की रात में हुई मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी बदमाश गोविंदा को पकड़ लिया। मुठभेड़ में गोविंदा के पैर में गोली लगी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर आढ़ती कृष्णपाल सिंह कलुआ की गोली मारकर हत्या करने सहित कोसी थाने में 17 मामले दर्ज है।
गोविंदा मुहल्ला तांगडा में कई बार फायरिंग कर चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि गोविंदा ने 16 दिसंबर 2016 में नगर के एक प्रमुख आढ़ती कृृष्णपाल उर्फ कलुआ ठाकुर की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी थी जब वह अपनी आढ़त से घर लौट रहे थे।
बताया कि गुरुवार की रात में करीब 11:30 बजे इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक, स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा को सूचना मिली कि गोविंदा फिर किसी वारदात की फिराक में धूम रहा है। पुलिस ने उसे गौशाला रोड पर अनाज मंडी परिसर में घेर लिया। पुलिस से घिरता देख गोविंदा ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी गोली चलाई, जो कि गोविंदा के पैर में लगी, इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था।