फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जागे नगर निगम के अधिकारी

जागे नगर निगम के अधिकारी

Thu, 10 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
जागे नगर निगम के अधिकारी
आगरा। शहर में चल रही मैला ढोने की कुुप्रथा का खुलासा होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुल गई है। गुरुवार को पर्र्यावरण अभियंता और उनकी टीम ने सैयद पाड़ा सहित शहर की कई मलिन बस्तियों और पुराने मोहल्लों को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पर्यावरण अभियंता ने बताया कि शहर कुछ ऐसे इलाके हैं जहां अभी तक सीवर लाइन डाली गई है। इसके संबंध में जल निगम को पत्र लिखा जा रहा है। जल निगम को शहर में अभी करीब 30,000 सीवर कनेक्शन करने हैं। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है जिसके तहत उन मोहल्लों को भी जोड़ा जा सके जहां अभी तक सीवर कनेक्शन नहीं हुए।
विज्ञापन


जिन इलाकों में सीवर लाइन नहीं हैं उनका एक क्लस्टर बनाकर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसको मुख्य लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। संजीव प्रधान ने बताया कि यह ऐसे इलाके हैं, जिनको किसी भी योजना में टेकअप नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दो योजनाएं चल रही हैं जिनमें एक योजना के तहत सीवर लाइन बिछाई जा रही है और दूसरी योजना के तहत निजी शौचालय का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। कोशिश होगी कि दोनों योजनाओं के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर टायलेट्स को सीवर लाइन से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed