{"_id":"597cd5704f1c1ba7098b4853","slug":"141501353328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की दुकानों का बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की दुकानों का बढ़ेगा किराया
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन ने निगम की दुकानों का 12.5 प्रतिशत किराया वृद्धि करने का मन बना लिया है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को किराया बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम द्वारा आगरा गेट, जिला अस्पताल के सामने, गांधीपार्क, सदर बाजार में चंद्रशेखर आजाद मार्केट, शास्त्री मार्केट सहित एक दर्जन से अधिक मार्केट हैं। इन मार्केट में 700 से अधिक दुकानें बनी हुईं हैं। नगर निगम इन दुकानों से किराया वसूलता है। इन दुकानों का किराया पिछले कई सालों से नहीं बढ़ा है।
शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त कमलेश कुमार ने किराया लिपिक को सभी दुकानों बढ़े किराये का नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन दुकानदारों ने वर्षों से किराया जमा नहीं किया है उनकी सूची तैयार कर नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। नोटिस के बाद भी किराया जमा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी कर दी जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा है कि जो दुकानदार बकाया किराया जमा नहीं करेंगे उनकी दुकानों का आवंटन निरस्त कर दूसरे दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी।