{"_id":"59777e014f1c1b46588b45ca","slug":"141501003265-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन के फैसले पर अडिग शिक्षक का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन के फैसले पर अडिग शिक्षक का परिवार
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागपत मर्डर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पटियाली के नगला डामर में शिक्षक सुनील कुमार की हत्या और डकैती की वारदात के बाद से उनका पूरा परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिवारीजन वारदात के बाद से बेहद भयभीत हैं। परिवारीजनों ने गांव से पलायन का मन बना लिया है और उनका यह फैसला अडिग है। शिक्षक के पिता, भाई और पत्नी सभी अन्य स्थान पर जाने का मन बना चुके हैं।
21 जुलाई की रात्रि को शिक्षक के घर बदमाशों ने धावा बोलकर शिक्षक ने हत्या कर दी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी लूट लिए। रात होते ही शिक्षक का परिवार भयभीत होने लगता है। पत्नी रेनू और उसके बच्चे तो बेहद सहमे हुए हैं क्यों कि उन्होंने बदमाशों के तांडव का मंजर देखा था। पिता रतन सिंह और भाई अतुल कुमार का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
इस गांव से उन्हें काफी लगाव था जिसके चलते वह कई दशकों से यहां रह रहे थे। अब यहां रहने का कोई फायदा नहीं है। पटियाली के सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार परिवारीजनों के संपर्क में है। पुलिस उन्हें पूरी सुरक्षा दे रही है। उन्होंने कहा कि परिवारीजनों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस के अधिकारी बार-बार शीघ्र खुलासे की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ ही है। हिरासत में लिए संदिग्धों की पूछताछ से भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। ऐसी स्थिति को देखते हुए शिक्षक संघ ने पुलिस को मामले का खुलासा करने के लिए गुरुवार तक का समय दिया है। गुरुवार मामले का खुलासा न होने पर शुक्रवार को देशभर के स्कूलों में तालाबंदी करने का एलान किया है।
शुक्रवार की रात्रि को नगला डामर में शिक्षक सुनील कुमार की हत्या और परिवारीजनों को बंधक बनाकर की गई लूटपाट की वारदात के खुलासे के लिए शिक्षक नेताओं ने 48 घंटे का समय पुलिस को दिया, लेकिन 48 घंटों में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कुछ और समय लगने की बात कही तो शिक्षक नेताओं ने और समय पुलिस को दे दिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश समायोजित शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय संरक्षक दक्ष यादव मृतक शिक्षक सुनील कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को सांत्वना दी। प्रांतीय संरक्षक ने कहा कि गुरुवार तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी तो शुक्रवार से प्रदेश भर के स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को इस आशय की सूचना प्रेषित की जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करके शिक्षक की हत्या और लूट के मामले के खुलासे की मांग उठाई है।