{"_id":"66d3da7bf9296abd7f09a4d3","slug":"14-25-lakh-rupees-spent-to-protect-from-sun-this-information-given-in-rti-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जून की धूप से बचाने के लिए क्या आपको पता है कितने रुपये हुए थे खर्च? RTI में मिली ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जून की धूप से बचाने के लिए क्या आपको पता है कितने रुपये हुए थे खर्च? RTI में मिली ये जानकारी
Sun, 01 Sep 2024 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:37 AM IST
सार
आगरा में जून की गर्मी में धूप से बचने के लिए नगर निगम ने 14.25 लाख रुपये खर्च किए। इस रकम से सूरसदन और हरीपर्वत चौराहे पर ग्रीन नेट लगवाए गए थे।
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगाई गई ग्रीन नेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जून में 48 डिग्री तक पहुंच गए तापमान में लालबत्ती चौराहों पर चालकों को धूप से बचाने की कोशिश की गई थी। नगर निगम ने दो चौराहों सूरसदन और हरीपर्वत पर ग्रीन नेट लगवाए थे। इस पर आगरा नगर निगम ने 14.25 लाख रुपये खर्च किए थे।
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पर्यावरणविद और एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट के याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता को यह जानकारी दी गई है। उनकी आरटीआई के जवाब में नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया है कि दो जगह ग्रीन नेट लगवाया गया था। सूरसदन चौराहे पर कंस्ट्रक्ट फॉर लाइफ और हरीपर्वत चौराहे पर न्यू वीएन कंस्ट्रक्शन ने ग्रीन नेट लगाया था।
मामले में डॉ. शरद गुप्ता ने ग्रीन नेट लगाने पर हुए खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 14.25 लाख रुपये की रकम खर्च कर स्थायी इंतजाम भी हो सकते हैं, लेकिन निगम के इंजीनियरों ने सिर्फ 15 दिनों के लिए अस्थाई इंतजाम पर लोगों के टैक्स के पैसे की फिजूलखर्ची की है। उन्हें इसके टेंडर आदि की जानकारी नहीं दी गई।