{"_id":"92d91318391149ffe5a4281643237c35","slug":"1360-people-got-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1360 को मिले ‘आशियाने’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1360 को मिले ‘आशियाने’
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को 1360 लोगों का ‘अपने घर’ का सपना पूरा हो गया। जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन (जेएनएनआरयूएम) की बीएसयूपी योजना के अंतर्गत शास्त्रीपुरम में बनाए गए ईडब्ल्यूएस मकान का नंबर आवंटित होने के बाद इनके चेहरे खिल उठे। वहीं, बहुत से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
सूरसदन में सोमवार को नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह की मौजूदगी में बीएसयूपी के अंतर्गत बनाए गए मकानों का आवंटन किया गया। मकान की चाहत में सैकड़ों की संख्या में लोग सूरसदन पहुंचे। इस योजना के अंतर्गत मकान लेने के लिए 1765 लोगों ने आवेदन किया था। लॉटरी के माध्यम से मकानों के नंबर का आवंटन किया गया। इसमें 71 विकलांग श्रेणी में और 472 जनरल श्रेणी में आवंटित किए गए। शेष ओबीसी और एससी श्रेणी के आवेदकों के बीच आवंटित किए। योजना के अंतर्गत आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान सहित एडीए, आवास विकास परिषद आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
मिड-डे मील : कुक कम हेल्परों को मिलेगा मानदेय
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील वितरण व्यवस्था में लगे अनुसूचित जाति के 1,16,709 कुक कम हेल्परों (रसोइया सह सहयोगी) के मानदेय के लिए दूसरी किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने 3501.17 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने अपने अंशदान के रूप में 1167.09 लाख रुपये जारी कर कुल 4668.36 लाख रुपये दिए हैं। इस राशि से आगरा के जिले के विद्यालयों में कार्यरत 1179 रसोइयों को भी मानदेय दिया जाएगा। इस राशि में से आगरा जिले को 47.46 लाख मिलेंगे।