फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   13.20 quintals of adulterated khoya coming from Rajasthan destroyed

Agra News: राजस्थान से आ रहा 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ कराया नष्ट

Sun, 22 Feb 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
13.20 quintals of adulterated khoya coming from Rajasthan destroyed
पकड़ा गया खोआ।
आगरा। खाद्य विभाग ने फतेहाबाद रोड से शनिवार सुबह 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़ा। राजस्थान से होली पर खपाने के लिए लाया जा रहा था। मौके पर ही मोबाइल लैब में जांच कराने पर खोआ में रिफाइंड पाया गया। उसे नष्ट करा दिया गया। विशेष लैब में जांच कराने के लिए दो नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान से बड़े पैमाने पर मिलावटी खोआ आगरा में खपाने के लिए लाया जा रहा है। इस पर 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को रात में फतेहाबाद रोड पर मुस्तैद कर दिया। सुबह करीब 8 बजे यूपी 83डीटी1441 नंबर की पिकअप आती दिखाई दी। उसे रोका तो उसमें खोआ से भरी 22 डलिया रखी थीं। प्रत्येक डलिया का वजन 60 किलो था और कुल वजन 13.20 क्विंटल मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में राजाखेड़ा निवासी वाहन चालक नारायण सिंह ने बताया कि खोआ का मालिक राजन सिंह निवासी डांडोली राजाखेड़ा राजस्थान है। उसे बालूगंज खोआ मंडी जाना था। मौके पर मोबाइल लैब बुलाकर जांच कराई गई तो उसमें वसा की मात्रा नहीं मिली। दूध से क्रीम निकालने के बाद खोआ बनाया गया और चिकनाई के लिए रिफाइंड मिलाया गया। सेहत के लिए असुरक्षित पाते हुए उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
180 रुपये में बनाकर 350 रुपये के भाव से बिक्री
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ये मिलावटी खोआ 180 रुपये प्रतिकिलो के भाव से मंडी में बेचा जाता है। इस तरह से 2.37 लाख रुपये का ये खोआ था। फुटकर विक्रेता इसे करीब 350 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक्री करते हैं। मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री की टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।

----------
ऐसे खुद कर सकते हैं जांच
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि खोआ में पानी और आयोडीन घोल डालें। इसका रंग नीला हो तो स्टार्च की मिलावट है। हथेली पर रगड़ने पर असली खोआ चिकना और दानेदार होता है। नकली-मिलावटी खोआ चिपचिपा और रबर जैसा महसूस होगा। हाथ पर अतिरिक्त चिकनाई आ जाएगी। चखने पर स्वाद कसैला होगा।

पकड़ा गया खोआ।

पकड़ा गया खोआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed