{"_id":"5ca8ca79bdec2275a46a1033","slug":"131554565753-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्टरी चला रहे दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र फैक्टरी चला रहे दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखतरा में टूटे पड़े मकान में चल रही शस्त्र फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक 15 हजार का इनामी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 11 असलहा और उपकरण बरामद किए है।
पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अवैध शस्त्र और शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उसी को लेकर जलेसर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए पिलखतरा गांव में टूटे पड़े एक मकान में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जोगेन्द्र सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी पिलखतरा और श्रीकृष्ण पुत्र नेमचंद निवासी सालवानपुर थाना जलेसर के कब्जे से दस तमंचे और एक पोनिया बरामद की है। उन्होंने बताया कि इनमें जोगेन्द्र सिंह 15 हजार रुपये का इनामी है। जो गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहा था। साथ ही बताया कि जोगेन्द्र पर अपहरण, गैंगेस्टर और गुंडाएक्ट आदि छह और श्रीकृष्ण पर दो पहले से ही मामले दर्ज है। बता दें कि इससे पहले 15 दिन में पुलिस पांच शस्त्र फैक्टरी पकड़कर 120 असलहा बरामद कर चुकी है।