{"_id":"5c5da7b2bdec22737a367ec6","slug":"131549641650-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरोहरों की रक्षा से ज्यादा एनजीटी को शहरीकरण-तोड़फोड़ में रुचि : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरोहरों की रक्षा से ज्यादा एनजीटी को शहरीकरण-तोड़फोड़ में रुचि : जयंत
विज्ञापन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज रक्षक दल द्वारा शुक्रवार को शीतल छाया स्थित भजन कुटीर में ब्रज विकास में आ रही चुनौतियों को लेकर हुई चौपाल में ब्रज क्षेत्र के संत, समाजसेवी, व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हुंकार भरी।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आज पता चला कि ब्रज की प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा से ज्यादा एनजीटी को शहरीकरण और तोड़फोड़ में रुचि है। एनजीटी द्वारा की जा रही मनमानियां हमें स्वीकार नहीं। मथुरा में देखना ड्रीम गर्ल द्वारा प्रस्तावित ड्रीम प्रोजेक्ट कितनों के सपने तोड़ेगा।
द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने कहा कि ब्रज का समेकित विकास ब्रज के गांवों के विकास से ही होगा। बैठक में रालोद के अनिल कुमार, गोवर्धन से मुकेश शर्मा, बसपा के राजस्थान प्रभारी योगेश द्विवेदी, बरसाना के फ ौजी पद्म सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इस अवसर पर रालोद नेता तेजपाल सिंह, कुं. नरेंद्र सिंह, कोसी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी आदि उपस्थित थे। संचालन छाता के चौधरी जगपाल सिंह ने किया।
सेवायतों ने समर्थन देकर कहा नहीं होने देंगे अधिग्रहण
एनजीटी द्वारा गठित किए गए श्राइन बोर्ड के तहत होने वाले मंदिर अधिग्रहण का सेवायतों ने विरोध किया। सेवायत पवन कौशिक ने कहा कि योगी ने सीएम बनने के बाद गोवर्धन के विकास के लिए 44 सौ करोड़ रुपये दिए तो अब सरकार को मंदिरों के चढ़ावे से क्या लालच है।
सेवायत नीरज कौशिक व दाऊदयाल कौशिक ने बताया कि वह 800 साल से सेवा कर रहें हैं, उनके अधिकारों को छीनने नहीं दिया जाएगा। इससे हजारों परिवारों की आजीविका चल रही है।