फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फिर से जगी जवाहरबाग के सुंदरीकरण की उम्मीद

फिर से जगी जवाहरबाग के सुंदरीकरण की उम्मीद

Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
फिर से जगी जवाहरबाग के सुंदरीकरण की उम्मीद
ये है जवाहर बाग। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। नया साल में एक बार फिर जवाहरबाग के सुंदरीकरण का कार्य परवान चढ़ने जा रहा है। राजकीय निर्माण निगम ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्य सीएंडडीएस को सौंप दिया है। इसमें नौ करोड़ रुपये लौटाने के बाद राजकीय निर्माण निगम अब 40 लाख रुपये और सीएंडडीएस को देने जा रहा है।
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के बाद 2 जून 2016 को दो अफसरों सहित 29 लोगों की मौत के बाद देश भर की सुर्खियां बने जवाहरबाग की अब नए साल में सूरत बदलने की उम्मीद जगी है। राजकीय निर्माण निगम से सुंदरीकरण का कार्य छीनने के बाद अब यह दायित्व जलनिगम की सीएंडडीएस इकाई निभाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए राजकीय निर्माण निगम ने नौ करोड़ रुपये पहले ही सीएंडडीएस को दे दिए हैं। लेकिन वर्तमान कार्य के आधार पर की गई माप के बाद सीएंडडीएस को राजकीय निर्माण निगम 40 लाख रुपये और देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक अनुराग सिंह ने बताया उक्त राशि जल्द ही नई कार्यदायी संस्था को दे दी जाएगी। इधर, जल निगम ने जवाहरबाग के सुंदरीकरण के कार्य को जल्द ही शुरू करने जा रहा है।


जवाहरबाग को बनाना है पिकनिक स्पॉट
सरकार की प्लानिंग जवाहरबाग को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की है। इसके लिए प्रथम चरण में 16 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन, पौधशालाएं भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed