फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सपना बनकर aरह गए पिंक टायलेट

सपना बनकर रह गए पिंक टायलेट

Thu, 20 Dec 2018 10:32 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सपना बनकर aरह गए  पिंक टायलेट
पिंक टॉयलेट - फोटो : self
एटा। बाजारों में प्रसाधन सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए शासन के निर्देश पर शुरू की गई पिंक टायलेट निर्माण की कवायद अब ठंडे बस्ते में चली गई है। पिंक टायलेट का निर्माण महज सपना बनकर रह गया है। पूर्व में चिह्नित की गई जमीन पर विरोध को लेकर पालिका ने हाथ खींच लिए हैं। उधर, बाजार में प्रसाधन सुविधाएं नहीं होने से महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने पिछले दिनों सभी नगर निकायों के बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टायलेट बनवाने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर पालिका ने गोदाम चौकी तिराहे पर जमीन का चयन किया था। बीच बाजार में पिंक टायलेट बनने से महिलाओं की बड़ी समस्या का समाधान होता है, लेकिन कुछ लोगों ने जमीन पर निर्माण को लेकर विरोध कर दिया। इसके बाद पालिका ने बाजार में अन्य जगह जमीन तलाश करनी शुरू की, लेकिन अब तक जगह नहीं मिल सकी है। ऐसे में पिंक टायलेट निर्माण महज सपना बनकर रह गया है। इसे लेकर व्यापारियों में भी रोष है।
विज्ञापन

बाजार में नहीं है प्रसाधन सुविधाएं
जिले के प्रमुख बाजार घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट पर प्रसाधन सुविधाएं नहीं है। इसे चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खासकर महिला बाजार बाबूगंज में महिलाओं के लिए प्रसाधन की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने की थी मांग
पिछले दिनों व्यापार मंडल ने बाजार में प्रसाधन सुविधा मुहैया कराने की मांग की थी। इसे लेकर विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड को भी अवगत कराया था। मगर अब तक समस्या दूर नहीं हो सकी है।

शहर के बाजार में प्रसाधन सुविधा के लिए पिंक टायलेट का निर्माण कराने की कवायद शुरू की थी, लेकिन चिन्हित जमीन पर विवाद था। अब नए सिरे से जमीन की तलाश की जा रही है।
सुरजीत कुमार, डीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed