फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शौचालयों के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शौचालयों के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Dec 2018 07:12 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों के लिए ग्रामीणों ने किया  प्रदर्शन
मैनपुरी। विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत टिकरई के मजरा भोपपुर के ग्रामीणों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से शौचालय दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपकर वे अपने गांव वापस लौट गए। भोपपुर के ग्रामीण शौचालय न मिलने की शिकायत को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। मुख्य विकास अधिकारी के न मिलने पर वे डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने प्रदर्शन कर शौचालय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में अब भी दर्जनों घरों में शौचालय नहीं बने हुए हैं। इसके कारण उन्हें खुले में शौच जाना पड़ता है। कई बार ग्राम प्रधान व अधिकारियों से कहने के बाद भी उन्हें शौचालय नहीं मिल सका। इस पर डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने उनके नाम वंचित सूची में शामिल करवाकर शौचालय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। मांग करने वालों में ज्ञानप्रकाश, इंद्रपाल, भानुप्रताप, सुनील सिंह, चंद्रप्रताप, प्रभाकर, गुड्डी देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed