फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मिल बायलर में नहीं बना प्रेशर, थमा चक्का

मिल बायलर में नहीं बना प्रेशर, थमा चक्का

Tue, 18 Dec 2018 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
मिल बायलर में नहीं बना प्रेशर, थमा चक्का

विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मिल के बाहर सैकड़ों टन गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान हैं लेकिन तकनीकी खामी के कारण पिराई बंद है। ऐसे में गन्ना खरीद भी थम गई है और गन्ना किसान खुले आसमान के नीचे हैं। ऐसे में मिल प्रशासन के खिलाफ तमाम किसानों में आक्रोश है। इधर, इंजीनियर दूसरे दिन मंगलवार को भी बॉयलर की खामी दूर करने में लगे रहे। हालांकि मंगलवार शाम तक मिल के बॉयलर में भाप का प्रेशर नहीं बन सका।


चीनी मिल ने गन्ना खरीद का काम तेज किया तो मिल में तकनीकी खामी होने के बाद खरीद पर रोक लग गई। तमाम किसान गन्ना लेकर मिल के मुख्य द्वार पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन खरीद केंद्र पर गन्ना खरीद बंद पड़ी है। रविवार रात से मिल का चक्का थमा हुआ है। मिल प्रशासन का दावा था कि सोमवार शाम तक खामी दूर कर ली जाएगी, लेकिन मंगलवार को भी मिल में गन्ने की पिराई नहीं हो सकी। पिराई बंद होने से गन्ना खरीद बंद है। मिल के बाहर गेट पर लगभग डेढ़ सौ क्विंटल गन्ना जमा है। गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


किसानों की बात-
- रात भर ठिठुरन भरी ठंड में मिल के बाहर रुकना पड़ा। रात में परेशानी हुई। मिल ने गन्ने की खरीद नहीं की है। मिल प्रशासन को खरीद करनी चाहिए।
ओमकार सिंह।
- शनिवार से गन्ना लेकर मिल पर पहुंच गए हैं, लेकिन जब उनके वाहन का नंबर तौल के लिए आया तब तक खरीद बंद कर दी गई।
प्रेमकिशोर।


- मिल की तकनीकी खामी दूर कर ली गई है। बॉयलर में भाप तैयार हो रही है। इससे प्रेशर बनेगा और देर शाम तक पिराई शुरू हो जाएगी।
रामआसरे यादव, वाइस प्रेसिडेंट, चीनी मिल।
- पिराई शुरू होते ही गन्ने की खरीद शुरू कराई जाएगी। यह बात सही है कि किसानों को परेशानी हो रही है। हालांकि तकनीकी खामी के चलते समस्या पैदा हुई।
ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed